Shakespeare's As You Like It In English and in Hindi |
|
Author:
| Srivastava, Aditya Srivastava, Alok Srivastava |
Illustrator:
| Srivastava, Aditya |
ISBN: | 978-1-5205-7497-4 |
Publication Date: | Feb 2017 |
Publisher: | Independently Published
|
Book Format: | Paperback |
List Price: | USD $17.00 |
Book Description:
|
''जो तुमको हो पसंद'' (As You Like It) प्रसिद्ध नाटककार विलियम शेक्सपियर (William Shakespeare) की लोकप्रिय रचना है। इस...
More Description''जो तुमको हो पसंद'' (As You Like It) प्रसिद्ध नाटककार विलियम शेक्सपियर (William Shakespeare) की लोकप्रिय रचना है। इस नाटक में, सर रोलैंड वसीयत में अपनी सारी संपत्ति अपने सबसे बड़े बेटे ऑलिवर के नाम कर देते हैं और उसे यह जिम्मेदारी सौंपते हैं कि वह उनके छोटे बेटे ऑरलैंडो की परवरिश करे, जिसके लिए वे अपनी वसीयत में ऑरलैंडो के नाम एक हजार स्वर्णमुद्राएँ कर देते हैं। ऑलिवर न केवल ऑरलैंडो की स्वर्णमुद्राएँ हथिया लेता है बल्कि उसे घर में नौकर बनाकर रखता है। ऑरलैंडो ऑलिवर से सम्पत्ति में अपने हिस्से की स्वर्णमुद्राओं की मांग करता है जिसपर ऑलिवर उसे अपने रास्ते से हटाने के बारे में सोचने लगता है। तभी, कुश्तीबाज चार्ल्स आकर ऑलिवर को बताता है कि ऑरलैंडो उससे कुश्ती लड़ने के बारे में सोच रहा है। कुश्ती की बात सुनकर ऑलिवर चार्ल्स को उकसाता है कि कुश्ती में वह ऑरलैंडो को मार डाले। कुश्ती के मुकाबले में ऑरलैंडो, चार्ल्स को उठाकर अखाड़े के बाहर फेंक देता है और कुश्ती जीत जाता है। पुराने ड्यूक की बेटी एवं नए ड्यूक फ्रेडेरिक की भतीजी--रोज़लिंड, ऑरलैंडो को बधाई देने आती है। रोज़लिंड की सुन्दरता को देखकर ऑरलैंडो उसके प्यार में पड़ जाता है लेकिन कुछ कह नहीं पाता। ऑरलैंडो से मुलाक़ात के बाद रोज़लिंड भी उसे चाहने लगती है जिसके लिए फ्रेडेरिक की बेटी सीलिया उसे छेड़ती है। सीलिया और रोज़लिंड आपस में बातचीत कर रही होती हैं तभी फ्रेडरिक आकर रोज़लिंड को देश-निकाला की सज़ा सुना देते हैं। सीलिया भी रोज़लिंड के साथ चुपचाप महल से निकल जाने का निर्णय लेती है। इधर जब ऑरलैंडो वापस घर पहुँचता है तो उसे अपने नौकर ऐडम से पता चलता है कि ऑलिवर ऑरलैंडो की हत्या करने की योजना बना रहा है। ऑरलैंडो और ऐडम घर छोड़कर जंगल की तरफ चल देते हैं। दूसरी तरफ रोज़लिंड और सीलिया भी सीनियर ड्यूक की तलाश में महल छोड़कर जंगल में चली जाती हैं। जंगल में ऑरलैंडो और रोज़लिंड की मुलाकात कैसे होती है, और यह मुलाक़ात उनके विवाह के बंधन तक कैसे पहुँचती है, यह जानने के लिए पढ़े ''जो तुमको हो पसंद'' ...।